Jaunpur News : बड़े बकायेदारों से वसूले 12 लाख, 10 लोगों पर मुकदमा | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के नाहरमऊ, दीपकपुर, दहेंव सहित अन्य गांव में बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली चोरी बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसते हुए अचानक छापेमारी की जिसमें बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। बिना बिल जमा किये ही दोबारा जोड़ने पर 6 लोगों पर 138 धारा के तहत कार्रवाई की गई। 4 लोगों के ऊपर 135 धारा के तहत कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया गया। जानकारी देते हुए अवर अभियंता अवधेश कुमार यादव ने बताया कि 100 बड़े बकाएदारों द्वारा लगभग 12 लाख रुपए की वसूली की गयी।
कोर्ट के आदेश पर भदोही पुलिस ने धारा 82की नोटिस किया चस्पा
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा गांव में सोमवार को भदोही पुलिस ने पहुंचकर सीजीएम कोर्ट ज्ञानपुर भदोही के आदेश के अनुपालन में फरार चल रहे अभियुक्त के घर के मुख्य दरवाजे और गांव के सार्वजनिक स्थान पर डुगडुगी पिटवाकर धारा 82 की नोटिस चस्पा किया। निरीक्षक विवेचना सेल क्राइम ब्रांच भदोही संजय सिंह यादव के मुताबिक अभियुक्त संतोष कुमार पांडेय पुत्र क्षमानाथ पांडेय के विरुद्ध वर्ष 2021 में धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज है जिसमें अभियुक्त फरार चल रहा है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


.jpeg)