Jaunpur News : साहब! अराजक तत्व लहसुन की फसल को ऊखाड़कर फेंक देते हैं | Naya Savera Network
आक्रोशित महिलाएं कोतवाली पहुंचकर लगायीं गुहार
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के परमानन्दपुर गांव में अराजक तत्वों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाये जाने पर आक्रोशित महिलाएं थाने पंहुची और आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर महिलाओं ने बताया कि अराजक तत्व गोल बनाकर रात में किसी समय खेत में जाकर लहसुन की फसल को ऊखाड़ कर फेक देते है। कुछ को काटकर वहीं छोड़ देते हैं। कुछ लोगों के धान के अवशेष (रखे गये पुअरा) आग लगा देते हैं। एक दर्जन खेतों मे ऐसा करने पर किसानों में आक्रोश है। महिलाओं ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने महिलाओं को जांच करके उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News