Jaunpur News : आरोप: 10 लाख रूपये लेकर फरार हो गयी सहायता समूह की अध्यक्ष | Naya Savera Network
समूह की महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक से की न्याय की मांग
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम डेहरी गांव की महिलाओं ने चेतना नामक सहायता समूह की अध्यक्ष पर 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित महिलाओं में सुषमा देवी, किरन, बाला, रम्भा, नीलम, गुड़िया, अखतरून बानो सहित कई अन्य महिलाएं शामिल हैं। महिलाओं का कहना है कि वे बंधन बैंक के माध्यम से सहायता समूह चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। निर्मला देवी ने विश्वासघात करते हुए समूह के पैसे हड़प लिया। घटना 10 नवंबर 2024 को शाम की है। जब महिलाओं ने निर्मला देवी से अपने पैसे वापस मांगने के लिए उसके घर पर संपर्क किया तो उनके पति, पुत्र एवं पुत्री ने महिलाओं को अपशब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ से मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग किया। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने बताया कि समूह की अध्यक्ष कोलकाता गयी है। उनके परिजनों से पूछताछ हुई है। मामले का निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

.jpeg)