BREAKING

UP News : बहराइच में तेंदुये के हमले में युवक घायल | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

बहराइच। ज़िले के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुये के हमले में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। वन विभाग के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बरगदपुरवा गांव निवासी पप्पू (23) बीती शाम अपनी बकरियों को चराने निशानगाड़ा रेंज के कारीकोट चौकी के किला के पास गया था, वहाँ पास के खेतों में कई महिलाएं भी मौजूद थीं। अचानक सरसों के खेत में छिपे तेंदुये ने युवक पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर ले जाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान वहां खेतों में काम कर रही महिलाओं ने साहस दिखाते हुए लाठी-डंडों से तेंदुए का मुकाबला किया। जिससे तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया। इस हमले में पप्पू को गंभीर चोटें आईं, जिनमें हाथ, सीना और पेट पर जख्म शामिल हैं।

*Happy New Year 2025: तेज डायग्नोस्टिक सेंटर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



*Happy New Year 2025: राष्ट्रीय लोकदल के नेता मिर्जा जावेद सुल्तान की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: मिर्च मसाला रेस्टोरेंट रोडवेज तिराहा जौनपुर के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें