Jaunpur News : सरपतहां में 21 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
सरपतहां, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सरपतहाँ के नेतृत्व में सरपतहां पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त जितेन्द्र वर्मा पुत्र ओमकार वर्मा को बोरी में रखा हुआ 11 बण्डल गांजा ( कुल वजन 21 किलो0 300 ग्राम) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 08/2025 धारा 8/20 NDPS ACT थाना सरपतहां जनपद पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News



