BREAKING

Jaunpur News : भाजपा ने लूट के आरोपित को बना दिया मण्डल अध्यक्ष | Naya Savera Network

पार्टी की होने लगी किरकिरी, अन्य दावेदार भी उठा रहे सवाल
चंदवक थाने में 2021 में दर्ज हुआ है लूट के प्रयास का मुकदमा
जौनपुर।
अभिनव प्रताप सिंह गोलू उर्फ अभय प्रताप सिंह के भाजपा का डोभी मंडल अध्यक्ष मनोनीत किये जाने के साथ ही पार्टी की किरकिरी होने लगी है। खुद पार्टी के इसी पद के अन्य दावेदार भी उनके मनोनयन पर अंगुली उठाने लगे हैं। अभय प्रताप वर्ष 2021 में चन्दवक थाने में दर्ज लूट के प्रयास के मामले का आरोपित हैं। अन्य दावेदारों को दरकिनार कर नियुक्त चुनाव अधिकारियों ने बरौटी गांव निवासी अभिनव सिंह गोलू उर्फ अभय प्रताप सिंह को अध्यक्ष मनोनीत कर दिया। साथ ही विरोध के स्वर फूट पड़े। इस पद के अन्य दावेदार भी हमलावर हो गये हैं। डोभी मण्डल अध्यक्ष पद के दावेदार पूर्व में भाजयुमो के अध्यक्ष और डोभी मण्डल भाजपा इकाई के अध्यक्ष रह चुके धीरज सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष वीना सिंह ने भी अभय प्रताप सिंह की नियुक्ति पर सवाल उठाया है। इनका कहना है कि चुनाव अधिकारी ने कहा था कि अध्यक्ष पद के लिये वही व्यक्ति पात्र होगा जिसकी उम्र 35 से 45 साल होगी जबकि अभय प्रताप सिंह 27 वर्ष के ही हैं। चुनाव अधिकारी ने अभी कहा था कि अध्यक्ष पद की पात्रता के लिये कम से कम दो बार सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य होगा जबकि अभय प्रताप सिंह एक ही बार सक्रिय सदस्य रहे हैं। इतना ही नहीं, अभय प्रताप सिंह के विरुद्ध चन्दवक थाने में लूट के प्रयास का मुकदमा भी दर्ज है। ऐसे में इन्हें क्यों अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया है? इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। इस बाबत जानकारी के लिये अभय प्रताप से सम्पर्क करने का प्रयास असफल रहा।


*Happy New Year 2025: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*Happy New Year 2025: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें