BREAKING

Jaunpur News : बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह वांछित बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय ने बताया कि शुक्रवार को हमराह उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल नफीस के साथ क्षेत्र के गस्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि बलात्कार का एक वांछित अभियुक्त गुरैनी बाजार के समीप मौजूद है। मौके पर पहुँचकर निशानदेही पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पूछताछ में अपना नाम शाहबाज़ पुत्र फ़ैयाज़ निवासी मारूफपुर थाना खेतासराय बताया जिसके खिलाफ स्थानीय थाना पर बलात्कार व एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज है।





*Happy Republic Day 2025: सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: मिर्च मसाला रेस्टोरेंट रोडवेज तिराहा जौनपुर के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: तेज डायग्नोस्टिक सेंटर की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें