BREAKING

Jaunpur News : जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। माइक्रोटेक कालेज मुर्तजाबाद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय इंटर कालेज खेल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्यअतिथि डॉ. पंकज राजहंस मैनेजिंग डायरेक्टर माइक्रोटेक ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन ने इस प्रतियोगिता में क्रिकेट में विजेता टीम सीताराम इंटर कालेज उप-विजेता टीम पालिका इंटर कॉलेज रही। कबड्डी बालक वर्ग में पब्लिक इंटर कॉलेज विजेता एवं सीबीएसई कोचिंग क्लासेज उप विजेता, कबड्डी बालिका वर्ग मे रामसूरत इंटर कॉलेज विजेता एवं फूलपत्ति इंटर कॉलेज धनापुर उप विजेता, खो-खो में फूलपत्ति इंटर कॉलेज विजेता एवं देव इंटरनेशनल स्कूल उप विजेता रही। जिला स्तरीय इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता 2025 के चैंपियन पब्लिक इंटर कॉलेज को पुरस्कृत सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कुल 22 इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर डॉ. पंकज राजहंस ने कहा कि बच्चों के अंदर खेलों को लेकर जो उत्साह देखने को मिला बहुत ही प्रशंसनीय है। निश्चित ही खेल के माध्यम से बच्चे देश व दुनिया में नाम रौशन कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि समय-समय पर आगे भी इस तरह के खेल प्रतियोगिता करायी जाती रहेगी जिससे छात्रों के खेल कौशल का विकास हो। उन्होंने कहा कि अगली बार इससे भी बड़ा आयोजन कराया जायेगा। इस अवसर पर कॉलेज के रजिस्टार जयमंगल सिंह, प्राचार्य डॉ. गौरव कुमार श्रीवास्तव आए हुए विभिन्न कालेज के छात्रों एवं शिक्षकगणों को धन्यवाद ज्ञापित किए। इस अवसर पर शुभम श्रीवास्तव, नीरज मौर्य, अम्बुज सिंह, आशीष प्रजापति, राकेश कुमार, रमेश यादव, उधम बहादुर सिंह, दर्शना राय, उजाला, शिवांगी, मुस्कान, प्रिया राय, प्रियंका चौबे, सीमा चौहान, पूनम आदि उपस्थित रहे।

*Happy New Year 2025: आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आर्थोपेडिक सर्जन हड‍्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad




*Happy New Year 2025: यश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर फ्रैक्चर स्पाइन क्लिनिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें