Jaunpur News : विद्युत विभाग की छापेमारी में 21 के खिलाफ मुकदमा | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के बकोपुर, सवेली, प्रेमकापुरा, बसरही, कंचनपुर सहित अन्य गांव में बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली चोरी पर शिकंजा कसते हुए अचानक छापेमारी की जिसमें बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। 18 लोगों के कनेक्शन बिना बिल जमा किये ही बिजली का उपयोग करते हुए पाए गए। 3 अवैध ढंग से बिजली का उपयोग करते पाए जाने पर कुल 21 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया हैं जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है। शनिवार के दिन विद्युत उपखण्ड अधिकारी आलोक कुमार उपाध्याय व अवर अभियंता अवधेश कुमार की टीम अचानक सुजानगंज, बालवरगंज गांव सहित अन्य गांवों में पहुंच गई। अधिकारियों ने करीब 88 से अधिक बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई करते हुए बिजली के कनेक्शन काट दिए। इस दौरान टीम ने कई घंटे गांव में रहते हुए लोगों के बिजली कनेक्शन आदि की भी जांच की। अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर अभियान चलाया जा रहा है। विद्युत पोल से किये गए विच्छेदन को यदि उपभोक्ताओं द्वारा बिना बिल जमा किए यदि कनेक्शन को जोड़कर चलते पाया गया तो उन पर तत्काल मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं विद्युत विभाग के कड़े रुक के चलते बड़े बकायेदारों में हड़कंप मच गया हैं। विशेष अभियान के तहत टीम में अवर अभियंता अवधेश कुमार, प्रदीप कुमार दूबे, लक्ष्मीकांत, राकेश कुमार, हुबनाथ सिंह तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


.jpeg)