BREAKING

Jaunpur News : धानापुर ने खैराबाद को 5-0 से हराया | Naya Savera Network

केराकत, जौनपुर। नार्मल स्कूल केराकत के मैदान पर चल रही चौधरी चरण सिंह स्मारक राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गये मैच में धानापुर की टीम ने खैराबाद को 5-0 से हराकर मैच जीत लिया। खेले गये प्रथम पाली में धानापुर चंदौली की टीम अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन गोल दाग कर प्रतिद्वंदी टीम खैराबाद (मऊ) की टीम के दबाव में लगा दिया। दूसरी पाली में धानापुर की टीम अपने बुलंद हौसले के साथ खेलते हुए दो और गोल दाग कर  खैराबाद पर 5-0 से निर्णायक बढ़त बना लिया। धानापुर की टीम सामने खैराबाद टीम के खिलाड़ी अपने को असहज स्थिति में देखे गये। यही कारण था कि खैराबाद की टीम एक भी गोल दागने में पूरी तरह फेल नजर आयी। रेफरी ने धानापुर को 5-0 से विजयी घोषित कर दिया। मुख्य अतिथि धिराजी हास्पिटल के चेयरमैन डॉ. एसपी यादव ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा गेंद को उछाल कर मैच का शुभारंभ किया।

Happy New Year 2025: उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु  की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork
Ad


*Happy New Year 2025: प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें