Entertainment News : सृष्टि भारती और स्नेहा बकली के लोकगीत 'तू घरवा रहा राजा जी' हुआ वायरल | Naya Savera Network
byNaya Savera NetworkPublished:
नया सवेरा नेटवर्क
भोजपुरी की फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने भोजपुरी गीत-संगीत में नई जान फूँकने का काम किया है। यह म्यूजिक कंपनी हमेशा भोजपुरी गीत-संगीत की नई-नई विधाओं और रचनाओं के साथ एक से बढ़कर एक भोजपुरी लोकगीत संगीतप्रेमियों के बीच लेकर आती है। जिससे भोजपुरी ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन होता है। इसी कड़ी में भोजपुरी की लोकप्रिय सिंगर सृष्टि भारती और बंगाली बाला अदाकारा स्नेहा बकली की जोड़ी में देसी लोकगीत 'तू घरवा रहा राजा जी' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने प्रस्तुत किया है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस गाने में सृष्टि भारती की मधुर आवाज सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। उन्होंने इस गाने में अपनी गायकी का बेस्ट दिया है। वहीं इसके वीडियो में स्नेहा बकली ने मनमोहक अदा और नजाकत से कयामत ढा दिया है तो वहीं वेस्टर्न और इंडियन लुक में वह बिजली गिरा रही है।
इसके वीडियो में दिखाया गया है कि अदाकारा स्नेहा बकली अपने पति से बहुत प्यार करती है। इस कारण वह अपने पति से दूरी सहन नहीं कर सकती है। वह अपने पति को समझाते हुए कहती है कि...
'कहतानी जवन बलम तनी गौर करा, बतिया के हमरे ना अइसे इगनोर करा, हो भुलाय ना देहब ए दिल तू खाये ना देहब, तू घरवा रहा राजा जी बहरवा जाये ना देहब...'
इस गाने को लेकर एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने कहा कि 'जबसे मैं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़ी हूँ, तबसे अच्छे अच्छे गानों में परफॉर्म करने का मौका मिल रहा है। इस म्यूजिक कंपनी के गानों की शूटिंग करने में एक अलग ही अनुभव मिलता है। जिससे मुझे बहुत खुशी मिलती है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक से जुड़कर अच्छे-अच्छे गाने करने का मौका मिल रहा है। इस गाने को बहुत ज्यादा प्यार आशीर्वाद मिल रहा है, इसके लिए सभी ऑडियंस को भी बहुत-बहुत धन्यवाद।'
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना 'तू घरवा रहा राजा जी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर सृष्टि भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने लाजवाब डांस का तड़का लगाया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है और संगीतकार विक्की वॉक्स ने म्यूजिक दिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राहुल यादव तथा कोरियोग्राफर अनिल एडी हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।