BREAKING

Varanasi News : बीएचयू में मालवीय जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन | Naya Savera Network

Varanasi News : बीएचयू में मालवीय जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन | Naya Savera Network


  • 101 स्टूडेंट्स ने डोनेट किया ब्लड, छात्र बोले – रक्त के अभाव में न जाये किसी की जान

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। मालवीय जयंती के पूर्व संध्या पर The Malviya Helping Hand Society द्वारा काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के 101 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रक्त की कमी के कारण किसी भी मरीज की जान को खतरे में डालने से बचाना था, और इस वजह से संस्था समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करती रहती है।

कार्यक्रम में बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एस एन संखरवार, न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर विजय नाथ मिश्रा, दंत चिकित्सा विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर टीपी चतुर्वेदी, बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर एसपी सिंह, बीएचयू के विधि अधिकारी डॉ. अभय पाण्डेय, संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और असिस्टेंट प्रोफेसर अभिषेक द्विवेदी, ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत द्विवेदी, लका थाना अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, विद्यापीठ के छात्र संघ महामंत्री प्रफुल पांडे, और कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर बीएचयू के छात्रों जैसे प्रिंस पांडे, रुद्रा पांडे, नारायण त्रिपाठी, मिहिर पांडे, पुनीत, रोहित, गौरव, आर्यन, नीरज, अंकुर तिवारी, छात्र संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, और हर्षित समेत 101 छात्रों ने रक्तदान शिविर में भाग लिया और इस नेक कार्य को आगे बढ़ाया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें