BREAKING

UP News : अखिल भारतीय महासभा के बने डॉ. पवन प्रदेश अध्यक्ष एवं संजय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

 बरेली। कायस्थ चेतना मंच कार्यकारिणी बैठक में बताया गया कि संस्था के संरक्षक डॉ पवन सक्सेना को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है और कायस्थ चेतना मंच को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा से सम्बद्धता भी दी गई है। इसके साथ ही संस्था के  राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने संजय सक्सेना को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी मनोनीत किया है।         डॉ पवन सक्सेना को  पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष एवं संजय सक्सेना को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनका फूल माला एवं पगड़ी पहनाकर कायस्थ चेतना मंच ने स्वागत किया गया। उपजा प्रेस क्लब में हुई कार्यकारिणी बैठक में  पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई तथा भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा की समीक्षा की गई और बताई गई कमियों को आगे सुधार की बात कही गई। 


अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया संस्था की तरफ से निर्णय लिया गया की संस्था की वार्षिक सदस्यता शुल्क ₹ 2500/ 1 जनवरी 2025 से लिया जाएगा। जिस  सदस्य का 10 जनवरी तक भुगतान आ जाएगा उनको एक विशिष्ट उपहार दिया जाएगा।  संस्था का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 12 जनवरी को होता है। क्योंकि 12 जनवरी 2025  को कायस्थ महासंगम का कार्यक्रम दिल्ली में अंबेडकर पार्क में हो रहा है जिसमें पूरे भारत बर्ष से समाज के लोग एकत्र होंगे। उक्त कार्यक्रम में डॉ पवन सक्सेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नेतृत्व में बरेली से एक बस में संगठन के लोग जायेंगे।  

अध्यक्ष ने बताया कि संस्था का स्थापना दिवस अबकी बार 23 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। एक प्रोग्राम  कुंम्भ का भी बनाया जा रहा है  जिसमें  7 फरवरी 2025 को त्रिवेणी ट्रेन से संगठन के लोग  कुंभ के लिए प्रयागराज जाएंगे और  9 फरवरी 2025  को बरेली  वापस आएंगे। महानगर अध्यक्ष महिला इकाई के रूप में श्रीमती अनीता मुकेश को बनाया गया। बैठक में अमित सक्सेना बिंदु, चमन सक्सेना, निर्भय सक्सैना, प्रदीप माधवर, डी पी सिंह, अनीता मुकेश, राजीव सक्सेना, विजय सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, अविनाश सक्सेना, पी के सक्सेना बी के सक्सेना एवं प्रतिभा जौहरी उपस्थित रहे। 

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें