UP News : अ.भा. उत्तराखंड महासभा के देवेंद्र सिंह देवलिया अध्यक्ष और चंदन नेगी बने जिला महासचिव | Naya Savera Network
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा जिला इकाई कर्नल एम. सी. पंत की अध्यक्षता में चुनाव हुआ। साथ ही आगामी बसंत उत्सव की तैयारी पर भी चर्चा की गई।कूर्मांचल नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर के सामुदायिक केंद्र में हुई बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि 16 फरवरी 2025 रविवार को अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा अपना 17 वां बसंततोत्सव का आयोजन कुर्माचल नगर के प्रांगण में करेगी।
उन्होंने जानकारी दी कि इस अवसर पर सिने अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान किया जाना निश्चित हुआ है जिस संबंध में उनसे बात की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बार डॉ. वीरेन डंगवाल स्मृति साहित्य सम्मान पुरस्कार हरिशंकर सक्सेना जी वरिष्ठ साहित्यकार को प्रदान किया जाएगा। वसंतोत्सव कार्यक्रम हेतु देहरादून, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, खटीमा से कलाकारों के दल आकर अपनी प्रस्तुतियां कार्यक्रम में प्रस्तुत करेंगे।उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दर्शन सिंह फरसवान व कुमारी संगीता सोनम लोक गायकी से कार्यक्रम में चार चाँद लगेंगे। राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल ने यह भी जानकारी दी की आगामी वर्ष 2025- 2027 हेतु अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की जिला इकाई का सर्वसम्मति से चुनाव मनोनयन में सर्वश्री देवेंद्र सिंह देवलिया अध्यक्ष, जीत सिंह अधिकारी कार्यवाहक अध्यक्ष, गोपाल सिंह मेहरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सतीश नैथानी, पुष्कर सिंह राणा, कुंवर सिंह बिष्ट एवं नरेंद्र सिंह अधिकारी उपाध्यक्ष,चंदन सिंह नेगी (महासचिव),पुष्कर सिंह राणा अतिरिक्त महासचिव, बसंत डालाकोटी सचिव, प्रमोद पंत संगठन मंत्री, उमेश बिनवाल अशोक उप्रेती मंत्री ,के. सी. जोशी कोषाध्यक्ष, भास्कर सिंह रावत सह कोषाध्यक्ष,अभिषेक अशगोला प्रचार मंत्री, मोहन सिंह रावत अंकेक्षक, देवेंद्र रावत मीडिया प्रभारी, के. सी. चौधरी, भुवनेश घिल्डियाल, महेश घिल्डियाल, अभिनीत सिंह नेगी, गिरीश पांडे, महेषा नन्द, कैलाश घिल्डियाल, संदीप नेगी, प्रमोद सिंह नेगी सभी कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए। महासभा की महिला इकाई का भी गठन किया गया जिसमें नीलम जेठा जिला अध्यक्ष, संगीता घिल्डियाल जिला महामंत्री, नंदनी अधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष,भावना राणा उपाध्यक्ष, सोमा परिहार संगठन मंत्री को मनोनीत किया गया। सभा में विशेष रूप से महेश चंद्र खर्कवाल, डी. एन. रतूरी, बी. एस. राणा, जे. सी. काला, ए. डी. सुनोरी आदि ने भी अपने बिचार व्यक्त किए।