BREAKING

UP News: जगतगुरु नरेंद्राचार्य की उपस्थिति में हजारों जरूरतमंदों को कंबल वितरित | Naya Savera Network


  • कृपाशंकर सिंह ने की सुरेंद्र उपाध्याय की सराहना

नया सवेरा नेटवर्क

सुलतानपुर। कोइरीपुर क्षेत्र के सलाहपुर गांव में केवली देवी देवीप्रसाद उपाध्याय फाउंडेशन के सौजन्य से समाजसेवी व व्यवसायी सुरेन्द्र उपाध्याय के द्वारा अपनी माँ केवलादेवी की तृतीय पूण्य तिथि पर विशाल निःशुल्क कम्बल वितरण का आयोजन किया । जिसमे मुख्य अतिथि जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती सुमेरु पीठ काशी द्वारा उपस्थित लोगो को सम्बोधित किया गया । 

उन्होंने सभी सनातनियो को एकता के सूत्र में रहने की नसीहत दी । विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने सुरेंद्र उपाध्याय द्वारा कड़ाके की ठंड में अपनी मां की स्मृति में कंबल वितरण कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज की जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचती है। 


 कार्यक्रम में मौजूद सम्मानित अतिथियों में पूर्व आईपीयस राम मोहन सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सूर्यप्रकाश मिश्र, एनसीपी के नेता संतोष तिवारी,एड संजय घरत, राजू विश्वकर्मा, भाजपा नेता शिवाकांत मिश्र, डॉ शेषनारायण मिश्र व अन्य को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर आयोजक सुरेन्द्र उपाध्याय व वीरेंद्र उपाध्याय ने स्वागत किया ।  

कम्बल वितरण कार्यक्रम में हजारों जरूरतमंद महिला पुरुषो को बकायदा कम्बल वितरण कर भोजन भी कराया गया । कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्कृति के विद्वान् पंडित हर्षित उपाध्याय द्वारा किया गया । इस आयोजन में प्रदीप उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, सत्यनारायण तिवारी, हरिगोवन्द ,रमेश गिरि, प्रदीप पाण्डेय प्रधान शिवपुर ,बब्बू उपाध्याय, लालमणि कैलाशनाथ, अरुण कुमार, पवन कुमार शुभम, प्रवीण कुमार आदि लोगो सहित क्षेत्र दर्जनों गाँवो सलाहपुर, शिवपुर, मल्हीपुर, छतौना कला, बैती, सफीपुर, गौरा पठखौली, लौवा आदि गाँवो के निराश्रित महिला ,पुरुष ,दिव्यांग, बुजुर्ग मौजूद रहे ।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें