देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने से युवाओं में उत्साह– तेजिंदर सिंह तीवाना | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र में तीसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले देवेंद्र फडणवीस प्रदेश को दुगनी गति से विकास पथ पर आगे ले जायेंगे। विधानसभा चुनाव में युवाओं ने धर्म और जाति से ऊपर उठकर महायुति का समर्थन किया तथा ऐतिहासिक विजय दिलाई। मुख्यमंत्री आवास वर्षा बंगले पर देवेंद्र फडणवीस का सम्मान करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा युवा मोर्चा, मुंबई प्रदेश के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तीवाना ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने से युवाओं में जोश और उत्साह का माहौल है। महाराष्ट्र के सबसे यंगेस्ट मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त कर चुके फडणवीस को महाराष्ट्र का युवा अपना आदर्श मानता है। यही कारण है कि उसे पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री युवाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की शक्ति का सही दिशा में उपयोग होना चाहिए ताकि वे राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।युवाओं की तरफ से मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा
![]() |
Ad |
।