BREAKING

अदालत में 'हाजिर' हुए अल्लू अर्जुन, नियमित जमानत के लिए दायर की याचिका | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

हैदराबाद। ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत के मामले में दर्ज प्राथमिकी में आरोपी अभिनेता अल्लू अर्जुन वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शुक्रवार को यहां एक स्थानीय अदालत में पेश हुए। मामले में आरोपी नंबर 11 के तौर पर नामजद अल्लू अर्जुन ने अदालत में नियमित जमानत के लिए याचिका भी दायर की। जिसपर 30 दिसंबर को सुनवाई हो सकती है।

घटना के संबंध में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किए गए अभिनेता अल्लू अर्जुन नामपल्ली की अदालत के समक्ष पेश हुए थे, जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अभिनेता की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को समाप्त हो गई। आगे की कार्यवाही के तहत उन्हें अदालत के समक्ष पेश होना था और वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश हुए।

अल्लू अर्जुन को जेल भेजे जाने के तुरंत बाद, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें चार सप्ताह (13 दिसंबर से) के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी और उन्हें 14 दिसंबर को जेल से रिहा कर दिया गया था। 12 जनवरी के पहले अगर उन्हें नियमित जमानत नहीं मिलती है तो फिर उनकी गिफ्तार हो सकती है। इसीलिए उन्होंने नियमित जमानत की अर्जी दाखिल की है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अल्लू अर्जुन पर गिरफ्तारी की तलवार अभी भी लटकी हुई है।
चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन की फिल्म “पुष्पा 2” के प्रीमियर के दौरान अभिनेता की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की होड़ के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी, जिसकी वजह से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया। घटना के बाद शहर की पुलिस ने मृतक महिला के परिवार से मिली शिकायत के आधार पर चिक्कडपल्ली थाने में भारतीय न्याय सहिंता की विभिन्न धाराओं के तहत अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और सिनेमाघर के प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फिलहाल घायल बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसके तबीयत में सुधार हो रहा है ऐसी जानकारी मिली है।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें