National : मनमोहन के निधन पर तेलंगाना में अवकाश और राजकीय शोक की घोषणा | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
हैदराबाद। तेलंगाना सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए 27 दिसंबर को सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है। श्री सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। दिवंगत नेता के सम्मान में राज्य में सात दिनों का शोक मनाया जाएगा। सरकार ने गुरुवार रात जारी एक आधिकारिक बयान में घोषणा की कि इस अवधि के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
![]() |
| Ad |

