BREAKING

National : चलती कार में आग लगने से ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मध्यप्रदेश। धार जिले में मंगलवार को एक कार में आग लगने से उसके चालक जिंदा जल गया। एक अधिकारी ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर कोसवाड़ा गांव में हुई। सिंघाना पुलिस के उपनिरीक्षक प्रकाश सरोटे ने बताया, पत्थर से टकराने के बाद कार में आग लग गई। चालक वाहन से बाहर नहीं निकल सका और जलने से उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि चालक का शरीर पूरी तरह जल गया और उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सरोटे ने बताया कि कार कोठड़ा गांव निवासी नानूराम प्रजापत के नाम पर पंजीकृत है। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने चालक को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कोई भी वाहन के करीब नहीं जा सका।



S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD




नया सबेरा का चैनल JOIN करें