Mumbai News : एकता कपूर पहुंची पुरी, भगवान जगन्नाथ के किए दर्शन | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार एकता कपूर जगन्नाथ पुरी पहुंचीं ,जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ का दर्शन किया। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की निर्माता एकता कपूर जगन्नाथ पुरी पहुंचीं और भगवान जगन्नाथ के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। एकता कपूर ने कैप्शन में लिखा, “जगन्नाथ पुरी, जय गोविंदा।” वीडियो में कपूर मंदिर के शिखर के सामने हाथ जोड़े खड़ी नजर आ रहीं। एकता कपूर के साथ वीडियो में फिल्म निर्माता अंशुल मोहन भी नजर आये।
![]() |
Ad |