Mumbai News : नेशनल स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा उत्तर भारतीय स्नेह मिलन का आयोजन | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। नेशनल स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनएसएआई) ने रविवार को देर शाम अंधेरी (पूर्व) के न्यू. नागरदास रोड स्थित वासुदेव चैंबर्स में उत्तर भारतीय स्नेह मिलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर भारतीय समाज के लोगों के बीच आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देना था। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व भाजपा मुंबई के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन उत्तर भारतीय समाज को एकता और आपसी सहयोग का संदेश देता है। उन्होंने कहा, "जब हम एक रहेंगे, तो हर कठिन परिस्थिति का सामना कर सकते हैं। लेकिन आपसी मतभेद समाज के लिए हानिकारक हो सकते हैं।"कार्यक्रम के दौरान उत्तर भारतीय समाज की कुछ विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया। नेशनल स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और कार्यक्रम आयोजक प्रमोद श्यामाचरण पांडेय ने इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आपसी जुड़ाव और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर पारंपरिक स्वदेशी भोज (बाटी-चोखा) का भी आयोजन किया गया, जिसे सभी ने बड़े उत्साह से सराहा।


