Mumbai News : प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। जाने माने फिल्म निर्माता , निर्देशक और पटकथा लेखक श्याम बेनेगल का सोमवार शाम निधन हो गया। मशहूर फिल्म निर्देशक ने मुंबई के वोकहार्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 90 वर्ष के थे और उन्होंने इसी महीने 14 तारीख को अपना 90 वां जन्मदिन मनाया था। उनके परिवार में पत्नी नीरा और बेटी पिया हैं। श्याम बेनेगल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। श्याम बेनेगल को सबसे अधिक आठ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से नवाजा गया था। उन्हें अंकुर , जुबैदा , मंथन , सरदारी बेगम आदि फिल्मों के लिए जाना जाता है।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Hindi News
Jaunpur
jaunpur news
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


