Mumbai News: अन्ना परब के शैक्षणिक कार्यों को किया गया याद | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। मुंबई और कोंकण क्षेत्र में उल्लेखनीय शैक्षणिक कार्य करने वाले वसंत शंकर परब (अन्ना परब) को उनकी 74वीं जयंती के अवसर पर चांदीवली स्थित गुरुकुल कोचिंग क्लासेस में आयोजित एक कार्यक्रम में याद किया गया। अन्ना परब प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनके कार्यों को याद किया गया। इस मौके पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, एनसीपी जिलाध्यक्ष अरशद अमीर, उत्तर मध्य जिला काँग्रेस उपाध्यक्ष वजीर मुल्ला, शिवसेना उप विभागप्रमुख राजू परब, संजय कालसेकर, प्रतिष्ठान के अध्यक्ष रविंद्र हिंगमिरे, बाबू बत्तेली, एड कैलास आगवणे, राजू अप्पा परब, सुभाष गायकवाड, रत्नाकर शेट्टी, रियाझ मुल्ला, मनाली गायकवाड, रेणू रमेश सिंह, मंदा खरटमोल, कृष्णा व्हटकर, स्वप्नील चव्हाण, अजीज खान, अनिल लोंढे, शिवाजी लोंढे, लतीफ खान, इफ्तेखार खान, पवन जैन, मोहसीन शेख, असफाक खान, श्याम थापा, पंकज शर्मा, इश्वरचंद, प्रतिक प्रजापती उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन एड कैलास आगवणे ने किया तो आभार बाबू बत्तेली ने माना।
विज्ञापन |
![]() |
AD |