Mumbai News : भारतीय सिनेमा और साहित्य विषयक संगोष्ठी आज से | Naya Savera Network
- हिन्दुस्तानी प्रचार सभा का आयोजन
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। हिन्दुस्तानी प्रचार सभा के तत्वावधान में 11 और 12 दिसंबर 2024 को मुंबई के चर्चगेट स्थित इंडियन मर्चेंट्स चैम्बर के हॉल में भारतीय सिनेमा और साहित्य विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया है।
संगोष्ठी संयोजक डॉ. रीता कुमार ने बताया कि इस संगोष्ठी में सुप्रसिद्ध लेखक निर्देशक अरुणा राजे, सुप्रसिद्ध अभिनेता राजेंद्र गुप्ता, अतुल तिवारी, फिल्म निर्देशक नितिन भास्कर, डॉ. इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र भाटिया, अविनाश दास जैसी अनेक विभूतियां फिल्म से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखेंगी। इसके साथ ही विभिन्न भाषाओं की फिल्मों और सिनेमा में साहित्य की भागीदारी के साथ ही सामाजिक सरोकार, पटकथा लेखन, नारी सशक्तिकरण व मूक सिनेमा का अलिखित इतिहास जैसे विषयों पर भी अपने विचार रखेंगे। इसके अतिरिक्त कई साहित्यकार व फिल्म से जुड़े लोग अपना मंतव्य प्रस्तुत करेंगे। महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय के विद्याार्थियों के साथ उपस्थित जनसमूह इससे लाभान्वित होंगे।