Lucknow News : सुशासन के लिए सुरक्षा का भाव जरुरी : योगी | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि सुशासन के लिए सुरक्षा का भाव आवश्यक है और यह जनसहभागिता के बिना संभव नहीं हो सकता। 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह में शिरकत करते हुये उन्होने कहा “ सुरक्षा का भाव घर के अंदर से पैदा करना होगा। यदि व्यक्ति घर के अंदर सुरक्षित है तो सामुदायिक रूप से सुरक्षा का भाव स्वतस्फूर्ति भाव के साथ पैदा होता हुआ दिखाई देगा। अपराध-अपराधियों, भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के लिए सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है।”

