Lucknow News : पिकअप और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस में पिकअप वैन और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत की घटना सामने आई है। वहीं, इस भीषण हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आ रही है। हाथरस जिलाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि एक पिकअप और कंटेनर में टक्कर होने से दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को रेफर किया गया है और 7 लोग ज़िला अस्पताल में भर्ती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए हाथरस पुलिस ने कहा कि थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्रांतर्गत घटित सड़क दुर्घटना मे पुलिस अधीक्षक हाथरस, जिलाधिकारी हाथरस व थाना पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल व मृतकों को मोर्चरी भिजवाया गया। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
- हाथरस जिलाधिकारी आशीष कुमार का बयान
- सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान