Jaunpur News : सभी को साथ लेकर चलती है भाजपा : त्रयंबक त्रिपाठी


जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा त्र्यंबक नाथ त्रिपाठी ने जिला कार्यालय पर भाजपाजनों को संबोधित किया तथा पार्टी के लोगों से भेंट की। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर के चलता है। हम सभी संगठन निर्माण में सर्वस्पर्शी संगठन बनाने का ध्यान रखें। आज देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिसने अपना जीवन देश के लिए समर्पित किया है। हम सभी कार्यकर्ताओं का यह परम कर्तव्य है कि हम मोदी जी और योगी जी के कंधे से कंधा मिला करके उनके साथ देते रहें। समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच में अपनी उपस्थिति को बनाए रखें और आज जबकि समाज का हर वर्ग भाजपा को वोट दे रहा है तो संगठन में भी समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिले यह हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। आने वाले समय में जौनपुर में सभी बूथ समितियां और सभी मंडल समितियां गठित हो जाए और एक बार पुनः सभी कार्यकर्ता जिम्मेदारियां को धारण कर देश को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने का प्रयास करेंगे।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD


*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें