BREAKING

Jaunpur News : डीएम ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण | Naya Savera Network


जौनपुर। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने हाईटेक नर्सरी देखी, पाली हाउस में उगाए गए टमाटर और नेट हाउस में शिमला मिर्च की खेती देखी। एकीकृत फसल प्रणाली के तहत मछली पालन, मुर्गी पालन आदि का निरीक्षण किया और निर्देशित किया कि नई तकनीक के संबंध में किसानों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। उन्नत बीजों को किसानों के बीच उपलब्ध कराते हुए प्रचार प्रसार किया जाए। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि हिमांशु पांडेय, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश प्रताप सोनकर, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. रत्नाकर पांडेय सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें