Jaunpur News : भाजपा नेता के चाचा का हुआ निधन


चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल के चाचा पन्ना लाल जायसवाल का का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। बताया गया कि बीबीगंज चौकी अन्तर्गत कुड़ियारी गांव निवासी पन्ना लाल जी काफी समय से बीमार चल रहे थे। रविवार सुबह अचानक सीने में दर्द हुआ जिसकी वजह से उनकी हृदय गति रुक गई।
इससे उनके पैतृक गांव कुड़ियारी में उनका निधन हो गया। उनका दाह संस्कार सोमवार को खुटहन स्थित पिलकिछा घाट पर हुआ। वहीं उनके निधन पर भाजपा के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

  • रामलीला समिति के लीला प्रमुख नहीं रहे
शाहगंज श्री रामलीला समिति के लीला प्रमुख रहे राजेंद्र प्रसाद गुप्ता संगत नगर का सोमवार को प्रातः निधन हो गया। ऐतिहासिक रामलीला में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता के स्वरूपों के सुंदर सज्जा श्रृंगार एवं श्रीराम रथ पुष्पक विमान निर्माण में अप्रतिम योगदान अविस्मरणीय रहेगा। निर्माणाधीन संगत जी मन्दिर के संस्थापक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी के निधन से नगर में शोक व्याप्त है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें