BREAKING

Jaunpur News : चोरों ने किसान का उखाड़ लिया इंजन | Naya Savera Network

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पोरई कला ग्राम निवासी एक किसान का चोरों ने उसके खेत से रविवार को इंजन खोलकर उड़ा दिया। मामले की लिखित सूचना बुधवार को स्थानीय पुलिस को दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी प्रेमचंद चौरसिया उर्फ निक्कू का उसके खेत में सिंचाई हेतु इंजन लगा था कि चोरों ने मौका देखकर इसे खोलकर उठा ले गये। इससे जहां अब इनको सिंचाई का संकट खड़ा हो गया। वहीं आर्थिक संकट भी बढ़ गया फिलहाल पुलिस सूचना के बाद आवश्यक जानकारी ली। इसके पहले भी अक्टूबर माह में इस गांव में तीन बंद घरों को चोरों ने निशाना बनाये हुए लाखों का सामान और जेवर उड़ा दिए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने कहा कि आवश्यक जानकारी ली जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश होगा।

*RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Enjoy a Variety of Activities, Entertainment, & Celebrate Special Occasions with Delicious Indian, South Indian, Italion, North Indian Chinese Dishes, Mocktails, & More | Swimming Pool & Open Garden, Outdoor Garden With Umbrella For Dining, Delicious Food & Luxurious Style| Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें