Jaunpur News : बिजली तार की चपेट में आने से युवक की हुई मौत | Naya Savera Network

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में रिश्तेदारी में आये एक युवक की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र स्थित पहाड़पुर बस्ती निवासी धर्मेन्द्र बिन्द (24) जंगीपुर गांव निवासी लालचंद विन्द के यहां रिश्तेदारी में आया था। बुधवार सुबह वह मकान की छत पर चढ़ा था। ऊपर से गुजरे बिजली के तार को देख नहीं पाया और उसी खुले तार के सम्पर्क में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। मृतक अविवाहित था। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें