Jaunpur News : डा. आलोक रघुवंशी को मातृशोक | Naya Savera Network

  • चिकित्सकों सहित तमाम स्वयंसेवी संगठनों ने जताया शोक




अमित जायसवाल
चन्दवक, जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौपेड़वा के चिकित्सक डा. आलोक सिंह रघुवंशी की मां शशि सिंह पत्नी डा. रमेश सिंह का बुधवार की सुबह निधन हो गया जिसकी जानकारी होने पर परिवार, गांव सहित शुभचिन्तकों में शोक की लहर दौड़ गयी। वहीं चिकित्सकों सहित तमाम सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक जताया। परिजनों के अनुसार डा. आलोक की मां की दोनों किडनी खराब हो गई थी। वह विगत कई साल से डायलिसिस पर चल रही थीं। एक माह पूर्व हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस लीं। लखनऊ से शव पैतृक गांव ब्राह्मणपुर लाया गया जहां से अंतिम संस्कार गाजीपुर के औड़िहार स्थित गंगा-गोमती के संगम पर किया गया। इस मौके पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही जिन्होंने नम आंखों से दिवंगत माता जी को अन्तिम विदाई दिया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें