BREAKING

Jaunpur News : ब्राह्मण महाकुंभ सम्मेलन को लेकर हुई सामूहिक बैठक | Naya Savera Network

  • अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मण पहुंचे लखनऊ : श्रीपति

सत्यप्रकाश यादव
बक्सा, जौनपुर। क्षेत्र के परशुरामपुर में जिला संरक्षक अजय त्रिपाठी के आवास पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा.के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के निर्देश पर 22 दिसंबर को लखनऊ में होने जा रहे विराट ब्राह्मण महाकुंभ सम्मेलन को लेकर पदाधिकारियों संग एक बैठक का आयोजन किया गया। संचालन प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र प्राचार्य द्वारा किया गया जहां संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख पं. श्रीपति उपाध्याय ने उपस्थित ब्राह्मणों से अपील करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की बात कही। 




वहीं राष्ट्रीय सचिव पं. अवध नारायण तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों में सम्मेलन को लेकर काफी उत्साह है पिछले वर्ष इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए सम्मेलन में जौनपुर ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था और इस बार उससे अच्छी तैयारी है तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित पाण्डेय ने कहा कि लगातार इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया का सहयोग मिल रहा है, जिसके द्वारा कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार पूरे प्रदेश में ही नहीं कई राज्यों में चल रहा है और बड़े-बड़े धर्माचार्य एवं संत महात्मा प्रयागराज महाकुंभ के पहले लखनऊ के ए.पी.एस. एकेडमी सेनानी विहार, तेलीबाग, लखनऊ में समय 11 बजे 22 दिसंबर को अन्य प्रदेशों से भी लोग पहुंच रहे हैं और यह महाकुंभ सम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में ऐतिहासिक होगा। 

इस मौके पर पं. श्रीपति उपाध्याय, डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र, रमाशंकर उपाध्याय, रामकृष्ण उपाध्याय, पं. अवध नारायण तिवारी, माताफेर मिश्र, रविंद्र नाथ मिश्र, अजय त्रिपाठी प्रधानाचार्य, अमित पाण्डेय, अरविंद मिश्र, रोहित त्रिपाठी तथा सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।


*RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Enjoy a Variety of Activities, Entertainment, & Celebrate Special Occasions with Delicious Indian, South Indian, Italion, North Indian Chinese Dishes, Mocktails, & More | Swimming Pool & Open Garden, Outdoor Garden With Umbrella For Dining, Delicious Food & Luxurious Style| Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें