BREAKING

Jaunpur News : आत्महत्या से पहले मनोज ने मां और बड़े भाई पर लगाया आरोप | Naya Savera Network

वीडियो वायरल, घर की प्रॉपर्टी को लेकर था विवाद
इजहार हुसैन
जफराबाद, जौनपुर।
नगर पंचायत जफराबाद के मोहल्ला नासही में मंगलवार को सुबह 34 वर्षीय युवक मनोज सोनी घर के बंद कमरे में पंखे के चुल्ले से फांसी पर लटकता हुआ पाया गया था। परिवार की सूचना पर पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को सुबह आत्महत्या पहले मनोज सोनी का वीडियो वायरल होना शुरू हो गया। मनोज अपनी सगी मां तथा बड़े भाई पर घर के प्रॉपर्टी को लेकर विवाद तथा मां के द्वारा मुकदमा करने की तकलीफ का वीडियो बनाया है। मां के द्वारा पत्नी को तकलीफ पहुंचाना। अपने बच्चों को समझाना। अपनी पत्नी को बच्चों को संभालने का संदेश देना। अपने बच्चों को मां की सेवा करने का संदेश देना। अपने मां को सब कुछ ले लेने की बात कहना। अपनी बहनों को बच्चों को संभालने की बात कहने का संदेश वीडियो बनाया है। पारिवारिक तकलीफ को व्यक्त करने के बाद मनोज ने अपने आप को फांसी के फंदे पर लटका लिया। 12 मिनट तक परिवार में हुए तकलीफों के बारे में वीडियो बनाकर व्यक्त किया है। मरने से पहले मनोज के इस वीडियो ने सबके मन को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार को देर शाम पोस्टमार्टम के बाद मनोज का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। मनोज के सुसाइड को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त थी। इस वीडियो ने लोगों के मन में चल रहे तरह-तरह के कयास पूर्ण विराम लगा दिया है। अब चर्चा सिर्फ एक बात की है कि क्या मां भी ऐसी हो सकती है? थानाध्यक्ष जेपी यादव से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनके परिवार से उनकी पत्नी की तरफ से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुआ है। यदि वह कार्रवाई की मांग की तहरीर देतीं है तो कार्रवाई की जाएगी।

*RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Enjoy a Variety of Activities, Entertainment, & Celebrate Special Occasions with Delicious Indian, South Indian, Italion, North Indian Chinese Dishes, Mocktails, & More | Swimming Pool & Open Garden, Outdoor Garden With Umbrella For Dining, Delicious Food & Luxurious Style| Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें