Jaunpur News : सड़क दुघर्टना में दो घायल | Naya Savera Network
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुघर्टना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बड़ागांव निवासी 25 वर्षीय गुड्डू पुत्र हनीफ शाह शुक्रवार की रात शाहगंज से टैम्पो से घर जाने के दौरान सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
वहीं आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के खैरूदीनपुर गांव निवासी 25 वर्षीय जोगेंद्र यादव पुत्र विनोद यादव बाइक से घर जाने के दौरान अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त दोनों युवकों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News