Jaunpur News : हेड कांस्टेबल का परिवार दुर्घटना में घायल | Naya Savera Network

  • विन्ध्याचल से दर्शन कर घर वापस लौटते समय हुआ हादसा



विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। केराकत-देवगांव मार्ग अकबरपुर गांव के समीप रविवार की शाम सड़क के किनारे खड़ी डिजायर कार को पीछे से आ रही आर्टिका कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार व सामने से गुजर रही पिकअप खाई में जा गिरी। वहीं कार में सवार माता व पुत्र घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। बताते हैं कि सीमा सिंह, अभिनव सिंह परिवार के साथ विन्ध्याचल से दर्शन कर घर वापस लौट रहे जैसे ही अकबरपुर गांव के समीप पहुंचे कि सड़क के किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी जिससे डिजायर समेत सामने से जा रही मैजिक पिकअप खाई में जा गिरी। टक्कर में आर्टिका सवार सीमा सिंह व अभिनव सिंह घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुन आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा होकर घायल के उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजवा दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन में जुटी रही। गनीमत रही कि डिजायर कार सवार गाड़ी खड़ा कर सब्जी लेने दुकान पर गया हुआ था। जानकारी के अनुसार घायल ग्राम महोली, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ का बताया जा रहा है। वहीं केराकत कोतवाली में पीआरबी वाहन में तैनात है। हेड कांस्टेबल आजाद सिंह के परिवार का बताया गया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें