Jaunpur News : लायंस क्लब जौनपुर गोमती ने लगवाया नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर गोमती के इस सत्र के परमानेंट प्रोजेक्ट प्रत्येक माह नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के अंतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर किज हॉस्पिटल सिपाह पर आयोजित किया गया जिसमें 110 लोगों ने अपने स्वास्थ्य व बीएमडी की जांच करवायी शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला मनीष गुप्ता ने बताया कि आज इस तनावपूर्ण एवं भाग दौड़ की जिंदगी में लोगों को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करानी चाहिए, जिससे कोई समस्या होने पर समय से उपचार हो सके। उन्होंने लोगों को संयमित दिनचर्या एवं खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बतायी। अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जरूरतमंद लोगों के उपचार व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम प्रत्येक माह नियमित रूप से चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन ला धीरज गुप्ता, ला गौरव श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव ला देवेश गुप्ता, आदि प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। शिविर में ला डा मोहम्मद इरफान खान व डा उम्मे फरवा द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गई। सचिव नवीन मिश्रा ने उपस्थित लोगों का धन्यवाद हुआ आभार ज्ञापित किया है।

