Jaunpur News : तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव का शंखनाद होते ही सरगर्मी बढ़ी | Naya Savera Network
10 जनवरी को होगा विभिन्न पदों को लेकर मतदान
एएच अंसारी
केराकत, जौनपुर। तहसील बार एसोसिएशन के आगामी वर्ष 2025 के लिए विभिन्न पदों के चुनाव की तिथि चुनाव आयोग समिति द्वारा घोषित कर दिया गया। अचानक चुनाव का शंखनाद होते ही इस सर्द मौसम में चुनावी माहौल गर्मा गया है। चुनाव आयोग समिति के कुंवर बहादुर यादव एडवोकेट, सुबाष चन्द्र शुक्ल एडवोकेट एवं अरविन्द कुमार भारती द्वारा शनिवार को देर शाम चुनावी तिथि घोषित कर दिया गया। चुनाव आयोग समिति के मुताबिक 31 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। नामांकन पत्रों की विक्रय आगामी 1 जनवरी व 2 जनवरी को 2 बजे तक, पर्चा दाखिल 1 व 2 जनवरी को 2 बजे तक, पर्चों की जांच 2 जनवरी को 3 बजे तक, वैध पर्चों का प्रकाशन 3 जनवरी को 10 बजे तक। नामांकन वापसी 3 जनवरी को 3 बजे से 4 बजे तक, प्रत्याशियों के नामों का प्रकाशन 3 जनवरी को सायंकाल 4 बजे। मतदान तिथि 10 जनवरी को 10 बजे लेकर ढाई बजे तक। उसके बाद मतगणना करके परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे।

Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News