Jaunpur News : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल ने मेधावियों का किया सम्मान | Naya Savera Network
विपिन तिवारी
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की गौराबादशाहपुर इकाई ने रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जहां इलाके के विभिन्न स्कूलों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 35 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। अतिथियों ने मेधावियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और एक गिफ्ट पैक देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह ने कहा कि शिक्षा की बदौलत ही सफलता की मंजिल पायी जा सकती है। समारोह को विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री आरिफ हबीब खान, जिला संगठन मंत्री अब्दुल हक अंसारी, नगर अध्यक्ष जौनपुर घनश्याम साहू, विवेकानंद राय सहित अन्य ने भी संबोधित किया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना मुमताज अहमद कासमी तथा संचालन धनंजय राय अर्जुन ने किया। संयोजक व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह व महामंत्री मुहम्मद इकराम अंसारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, सरपंच मो. तौफीक, मोहम्मद इस्लाम अंसारी, वीरेंद्र गुप्त, सुजीत जायसवाल, तारा त्रिपाठी, दिनेश कुमार, जैद हिटलर, कलीमुल्लाह अंसारी, अमीक अंसारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अंत में दो मिनट मौन धारण कर पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गयी।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


