BREAKING

Jaunpur News : आम आदमी पार्टी ने की गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग | Naya Savera Network

महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा
जौनपुर।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर दीवानी कचहरी स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जोरदार प्रदर्शन किया और पदयात्रा करते हुए कलेक्ट्रेट में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, अमित शाह इस्तीफा दो... का नारा लगाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब का अपमान करने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी इसका बचाव कर रही है। उनके किसी भी सदस्य ने अमित शाह के भाषण की आलोचना नहीं की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, आप महिला प्रकोष्ठ वरिष्ठ उपाध्यक्ष वन्दना मिश्रा, महासचिव विनोद प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह 'बागी', अनुराग मणि त्रिपाठी, एडवोकेट, सुभाष चंद्र मौर्य, रामजी गुप्ता एडवोकेट, विद्याधर मिश्र, लक्ष्मी नारायण चौरसिया, हिन्च नारायण तिवारी, बबलू गुप्ता, शिवेंद्र दुबे, अनिल धर, राजेश यादव, प्रदीप मिश्रा, अमित कुमार, मोहम्मद जैदी, राजेश चौधरी, पंकज यादव, राहुल कुमार, विकास, अरविंद कुमार, अबूसाद, अमित विश्वकर्मा, मोहम्मद अशफाक, कन्हैयालाल प्रजापति, तेज बहादुर यादव, इस्लाम खान, अरुण कुमार नागर, संजय पाल, बबलू राव, रामजी गुप्ता, सुशीला देवी, अजय यादव, बिंद्रा दुबे विधानसभा अध्यक्ष मड़ियाहूं, संतोष यादव, राहुल यादव, विनोद यादव विधानसभा अध्यक्ष सदर आदि बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


*RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Enjoy a Variety of Activities, Entertainment, & Celebrate Special Occasions with Delicious Indian, South Indian, Italion, North Indian Chinese Dishes, Mocktails, & More | Swimming Pool & Open Garden, Outdoor Garden With Umbrella For Dining, Delicious Food & Luxurious Style| Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें