Jaunpur News : संस्कार एक शब्द नहीं अपितु पूरा दर्शन है: दुर्गादत्त शर्मा | Naya Savera Network
- सामुहिकता का भाव जगाने का प्रयास है महासमूह गान: राष्ट्रीय महामंत्री
- भारत विकास परिषद शौर्य ने महासमूह गान कार्यक्रम का किया आयोजन
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित महासमूह गान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री दुर्गादत्त शर्मा का आगमन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन मां दुर्गा जी सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल सिद्दीकपुर में किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी 2500 बच्चों ने इस महासमूह गान में प्रतिभाग किया। मंच से सोनपरी, तनुश्री, आराध्या, सृष्टि और मरियम ने 'युगों—युगों से यही हमारी बनी हुई परिपाटी है' गीत का गायन किया। इस कार्यक्रम का प्रारम्भ सर्वप्रथम भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। विद्यालय के बच्चों ने वन्दे मातरम गीत गाया।
संस्थापक अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय ने अपने स्वागत उद्बोधन में शौर्य शाखा के उदय से अभी तक के कार्यक्रमों पर चर्चा की और बताया कि संस्था सम्पर्क, सेवा और संस्कार के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों के बीच में जाकर तिलक लगाने के विषय पर, सामुहिकता की शक्ति पर और संस्कार विषय पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि सामुहिकता की शक्ति से पिछले चलने वाले का हाथ पकड़कर उसे भी साथ ले लिया जाता है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकल्प समूह गान नवीन श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र एक जीता जागता राष्ट्र पुरूष है। जिसकी बूंद—बूंद गंगा है। कश्मीर जिसका मतिष्क है। पंजाब और बंगाल जिसकी भुजाएं हैं और हम सभी को मिलकर ऐसी चेतना जगानी है जिससे राष्ट्र परम वैभव को प्राप्त हो सके।
प्रान्तीय अध्यक्ष रवि जायसवाल ने कहा कि जब हम समूह में बोलते हैं तो उसकी तीव्रता, ओजस्विता बढ़ जाती है, यही महासमूह गान का मुख्य उद्देश्य है। विद्यालय के प्रबन्धक सूर्यांश सिंह और प्रधानाचार्य एके सिंह ने शौर्य शाखा द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के अन्त में अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय, प्रकल्प प्रमुख सन्दीप चौधरी, कार्यक्रम संयोजक डा. बृजेश कन्नौजिया के द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में डा. राम नारायण सिंह, डा. शैलेश सिंह, नीरज श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल, अवधेश गिरि, जनार्दन पाण्डेय, आनन्द देव वर्मा, नित्यानन्द पाण्डेय, अरविन्द गिरि, अतुल मिश्रा, डा. राजेश कुमार, प्रमोद सैनी, ज्योति श्रीवास्तव, राहुल पाण्डेय, सुनील सिंह, रविन्द्र गुप्त, डा. अनिल सिंह, रमेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने किया तथा संगठन सचिव पंकज सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News