Jaunpur News : दहेज में दो लाख न देने पर शादी से किया इनकार | Naya Savera Network
चेतन सिंह
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की ने पड़ोस के गांव निवासी एक लड़के पर दहेज को लेकर शादी करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि लड़के ने लड़की से हुई बातचीत व उसकी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने पुलिस से शिकायत की है कि बगल के गांव महुआरी निवासी आलोक गौतम से दो वर्ष पूर्व जान पहचान हुई थी। इसके बाद शादी तय हो गईं। शादी तय होने के बाद दोनों आपस में बात करने के साथ ही कभी-कभी मिलने भी लगे। जब लड़की के परिजन शादी की तिथि पक्की करने की बात कहने लगे तो आरोप हैं कि आलोक व उसके माता-पिता दो लाख रुपये दहेज मांगने लगे। परिजनों ने असमर्थता जताई तो इस बीच आलोक ने लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और उसे गाली देने लगा। लड़की ने शिकायत थाने पर की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आलोक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News