BREAKING

Jaunpur News : रेल मंत्री से ट्रेन के ठहराव की मांग | Naya Savera Network

जौनपुर। मोहल्ला मुल्लाटोला निवासी एवं उत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य सैय्यद शाकिर रज़ा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र भेजकर जौनपुर जंक्शन से अलीगढ़ जंक्शन एवं अलीगढ़ जंक्शन से जौनपुर जंक्शन आने वाले रेलयात्रियों के लिए भारत की आजादी (1947) के बाद से सिर्फ एक ट्रेन फरक्का एक्सप्रेस होने की वजह से हो रही समस्या से अवगत कराया। उन्होंने रेल मंत्री से हफ्ते में दो दिन चलने वाली दो सुपर फास्ट ट्रेनों का ठहराव अलीगढ़ जंक्शन स्टेशन पर करने का आग्रह किया है, क्योंकि उक्त दोनों सुपर फास्ट ट्रेनों का जौनपुर जंक्शन पर ठहराव है लेकिन अलीगढ़ स्टेशन पर ठहराव न होने से जौनपुर एवं अलीगढ़ के रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता। विशेषकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अध्यनरत छात्र एवं छात्राओं और बुजुर्ग रेल यात्रियों को जौनपुर से अलीगढ़ एवं अलीगढ़ से जौनपुर आने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सैय्यद शाकिर रज़ा आगामी नये वर्ष के जनवरी माह में रेलमंत्री से मुलाकात करके उक्त दोनों सुपरफास्ट ट्रेनों का दोनों तरफ से ठहराव अलीगढ़ स्टेशन पर करने के लिए ज्ञापन देकर भी आग्रह करेंगे। साथ ही अलीगढ़ लोकसभा सांसद से भी मुलाकात करके उनको भी ज्ञापन देकर उनसे भी निवेदन करेंगे।
उन्होंने बताया कि ट्रेन नं 22433 गाजीपुर सिटी से आनन्द विहार टर्मिनल सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शनिवार) ट्रेन नं 22434, आनन्द विहार टर्मिनल से गाजीपुर सिटी सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं शुक्रवार) और ट्रेन नं 22539 मऊ जंक्शन से आनन्द विहार टर्मिनल मऊ आनन्द विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार) ट्रेन नं 22540, आनन्द विहार टर्मिनल से मऊ जंक्शन आनन्द विहार मऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं शनिवार) जाती है।

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें