Jaunpur News : आत्मा अजर और अमर है: डॉ. आरपी | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। कांग्रेस पार्टी, जौनपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्र भुवन सिंह के बड़े भाई स्मृति शेष दयाशंकर सिंह 85 वर्ष का निधन हो गया है। निधन का खबर प्राप्त होने पर पंडित चंद्रेश मिश्र पीठ के सदस्य पंडित राम कृष्ण त्रिपाठी, पंडित राम दयाल द्विवेदी, राष्ट्रीय कथावाचक डाॅ० आर पी ओझा, पंडित प्रभाकर त्रिपाठी, डाॅ० भारतेन्दु मिश्र, देवी सिंह,उमाशंकर मिश्र, रामचंद्र मिश्र,छोटेलाल यादव एवं अन्य लोग उनके पैतृक गांव सलखापुर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पुण्यात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।मानस हंस डॉक्टर आरपी ओझा ने शोक प्रकट करते हुए परिवार जनों को धैर्य धारण करने की बात करते हुए कहा कि आत्मा अजर और अमर है।मृत्यु शरीर का अंतरण मात्र है।जिस प्रकार पुराने वस्त्र को त्याग कर नए वस्त्र को धारण करने में कोई कष्ट नहीं होता ठीक उसी प्रकार पुराने शरीर को त्याग कर नए शरीर को धारण करने में जीवात्मा को कष्ट नहीं होता।परिवार जनों को वैदिक रीति रिवाज से आत्मा की शांति के लिए पूजा पाठ करनी चाहिए।


