Jaunpur News : ओवरब्रिज निर्माण शुरू कराने के लिये जफराबाद चेयरमैन ने सांसद को लिखा पत्र | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत की चेयरमैन उम्मे रहिला ने जफराबाद क्रासिंग पर रूके ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराये जाने के सम्बन्ध में मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने ब्रिज निमार्ण कार्य शुरू न होने से क्षेत्रवासियों को होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराया। बता दें कि एक साल पहले भाजपा के पूर्व सांसद बी.पी. सरोज के प्रयास से जफराबाद जंक्शन का विस्तार व सौन्दर्यीकरण तथा क्रासिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया था। स्टेशन निर्माण कार्य तो शुरू करा दिये गये हैं परन्तु बहुप्रतिक्षित ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया। इसको लेकर आम जनमानस में आवागमन की समस्या जस की तस बनी हुई है। घन्टों क्रासिंग बन्द रहने से आवगमन की समस्या जस की तस बनी हुई है। इसी के सम्बन्ध में नगर पंचायत जफराबाद की चेयरमैन उम्मे राहिला ने मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट कराया है। इस बाबत पूछे जाने पर सांसद मछलीशहर प्रिया सरोज ने बताया कि जानकारी हुई है। जल्द ही रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर इस समस्या से उन्हे अवगत कराऊंगी।


तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें