Jaunpur News : किशोरी ने घर में फांसी लगाकर दी जान | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सरायख्वाजा के नरौली गांव में बीती शाम किशोरी का शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरौली गांव निवासी राजदेव गौतम की 17 वर्षीय पुत्री करीना रविवार शाम घर में अकेली थी। उसके माता पिता  खेत में फसल देखने गए थे। इसी दौरान उसने साड़ी के सहारे पंखे से फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। शाम करीब 7 बजे जब परिजन घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही थानाध्यक्ष मयफोर्स मौके पर पहुंचकर दरवाजा को तोड़ा। उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को उतरवाकर कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि कमरे से किसी भी तरह की सुसाइड नोट या घटना से संबंधित साक्ष्य नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।


S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD


नया सबेरा का चैनल JOIN करें