Jaunpur News : गौशाला में लगी आग, लाखों का चारा जलकर राख | Naya Savera Network

Jaunpur News : गौशाला में लगी आग, लाखों का चारा जलकर राख | Naya Savera Network

चेतन सिंह

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के चकमलाई गांव स्तिथ अस्थाई गौशाला में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे अस्थाई गौशाला में गोवंशों को खाने के लिए रखा भूसा व पुआल जलकर खाक हो गया। आग की लपटें देखकर ग्रामीण बुझाने के लिए दौड़े लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि, आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उक्त गांव में अस्थाई गोशाला संचालित है। जिसमे करीब 160 से अधिक गाय व बैल है। गौशाला यहां पर चारा रखने की व्यवस्थित जगह न होने के कारण गोवंशों का चारा-भूसा व पुआल खुले मैदान में रखा जाता था। रविवार की रात अचानक रखे पुआल व भूसे में आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आग बुझाने के लिए बडे तादाद में ग्रामीण गौशाले की ओर भागे। पानी डालकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बुझाने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही थी। ग्रामीण जब तक आग बुझा पाने में सफल हुए तब तक गौशाला में रखा लगभग 2 लाख रुपए का चारा जलकर राख हो गया। गांव के प्रधान प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने बताया कि गौशाला तो बनी है, लेकिन चारा-भूसा रखने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। गौशाला के आस-पास नशेड़ियों का अड्डा लगा रहता है। इसी बीच अचानक आग लगने से पूरा भूसा व पुआल जलकर खाक हो गया है। अब गोवंशों के खाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं घटना की लिखित सूचना ग्राम प्रधान चमेला देवी ने पुलिस और ब्लॉक अधिकारियों को दी है।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD


*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें