Jaunpur News : मनबढ़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास | Naya Savera Network

  • युवती ने कोतवाली में दी तहरीर

अरशद हाशमी

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही एक मनबढ़ पर छेड़खानी व रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। घटना रविवार रात 8:30 बजे के लगभग का है। आरोप है कि मनबढ़ उसके घर पर आया और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए हाथ पकड़ कर खींचने लगा। प्रार्थिनी के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो उक्त मनबढ़ जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने बताया कि उसने रात में ही मड़ियाहूं पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दिया। सुबह सोमवार को कोतवाली में तहरीर दिया है। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें