BREAKING

Jaunpur News : जादूगर जे कुमार का जादू बना आकर्षण का केंद्र | Naya Savera Network

खाली हाथ से नोटों की बारिश देख लोग हो जा रहे दंग
जादू को पुन: शिखर पर लाना चाहता हूं : जादूगर जे कुमार
बिपिन श्रीमाली
जौनपुर।
शहर के रूहट्टा मोहल्ले के शाश्वत वाटिका (राजकमल टॉकीज) में चल रहा मैजिक शो इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अपनी कलाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाले जादूगर जे कुमार कहते हैं कि उनका सबसे बड़ा सपना यह है कि भारत की सबसे प्राचीन कला जादू को फिर से शिखर पर लाया जाए ताकि भारत दुनिया का सबसे बड़ा जादूगर देश बने। जादू की कला को शिक्षा में शामिल किया जाना चाहिए जिससे बच्चों के मन में तांत्रिक क्रियाएं, जादू-टोना का भय समाज से समाप्त हो सके। इससे अंधविश्वास में कमी आएगी और अंधविश्वास के चक्कर में लोगों की जो जानें चली जाती हैं उसमें काफी गिरावट देखने को मिलेगी।
विशेष वार्ता के दौरान जादूगर जे कुमार ने बताया कि हमारा उद्देश्य अंधविश्वास, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, नशा मुक्त अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और जल ही जीवन है जैसे मुद्दों पर समाज में जागरूकता फैलाना है। जादू के माध्यम से लोगों को इन सामाजिक बुराइयों से मुक्त करने के लिए एक पहल हैं। अपनी जादू के माध्यम जागरूकता से ही लोगों तक इस तरह के मुद्दों को पहुंचाना एक प्रभावी तरीका है। जादूगर जे कुमार के प्रबंधक प्रेमधन राज ने बताया कि जादूगर जब खाली हाथ से नोटों की बारिश करने लगते हैं और जब पब्लिक के बीच में जाकर किसी के खाली हाथ से पैसे निकालते हैं तो लोग दंग रह जाते हैं। इसके बाद दर्शक खुद ही ताली बजाने पर मजबूर हो जाते हैं। एक अन्य जादू की बात करते हुए बताया कि मिस्र देश की कहानी को जब मंच पर फिल्माया जाता है तो ममी जब असली में राजकुमारी बन जाती है तो लोग दंग रह जा रहे हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो गया?
प्रेमधन राज ने बताया कि शहर में 22 दिसंबर से जादुई शो चल रहा है। मैजिक शो के दौरान लोगों के आकर्षण का केंद्र कैनन मिस्ट्री जिंदा आदमी को तोप से उड़ाना, विदेशी खेलों में बरमुंडा ट्रैंगल, अमेरिका के ट्यूजैक एंड तुष्टिग लेडी, खूंखार जानवर, खाली हाथों से नोटों की बारिश समेत अनेक खेल देखकर दर्शक उत्साहित नजर आए। यह कार्यक्रम सोमवार से शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक दूसरा शो शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक, शनिवार, रविवार को तीन शो दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक, दूसरा शो 3.30 से 5.30 तक और तीसरा शो सायं 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक चल रहा है। यह शो लगातार 18 जनवरी तक चलेगा और 25 दिसंबर एवं 1 जनवरी को स्पेशल शो में 3 शो चलाया जाएगा। इस दौरान विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष ऑफर दिया जाएगा।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें