Jaunpur News : महिला आयोग की सदस्य ने सुनी समस्याएं | Naya Savera Network
- जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण
सदस्य के द्वारा बहोरा का पुरा स्थित आगनवाड़ी केंद्र पर 3 महिलाओं का गोद भराई एंव दो बच्चों का अन्नप्रासन किया गया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को पोषण के संबंध में विस्तार से जानकारी जानकारी दी गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय धर्मापुर के निरीक्षण में कुल 97 बच्चे व 14 स्टाफ उपस्थित मिले। कक्षा 8 की छात्रा सुहानी यादव द्वारा अपनी हाथ से बनाई हुई टोपी, स्वेता मौर्या द्वारा चार्ट पेपर से बनाया हुआ फ्लावर पार्ट एवं बालिका शिवानी द्वारा प्राकृतिक दृश्य की पेंटिंग भेट की गयी। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, नरेन्द्र कुमार सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी, अभिषेक कुमार द्विवेदी, महिला थानाध्यक्ष सरोज सिंह, उपनिरीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, पुष्पा देवी, उपनिरीक्षक, कोतवाली आरती रानी बाल संरक्षण अधिकारी, चन्दन राय सहित अन्य उपस्थित रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
jaunpur news
Local News
Naya Savera
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

